HomeUttarakhandBageshwarसरस मार्केट में महिलाओं की अनूठी पहल, बना रहीं हर्बल अबीर—गुलाल

सरस मार्केट में महिलाओं की अनूठी पहल, बना रहीं हर्बल अबीर—गुलाल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले में होली पर्व के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल अबीर-गुलाल बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सरस मार्केट में महिलाओं की इस अनूठी पहल का जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना की। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने होली के लिए रासायनिक रंगों के विकल्प के तौर पर हर्बल गुलाल तैयार करने का कार्य शुरू किया है। यह गुलाल पर्यावरण के अनुकूल है और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।

गज़ब के हर्बल अबीर—गुलाल 

जिलाधिकारी ने सरस मार्केट में जाकर महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की मेहनत और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की और उनके प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अनूठी पहल से होली पर्व के दौरान पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश देने का प्रयास महिलाओं द्वारा किया गया है। हर्बल अबीर-गुलाल बनाने का कार्य 6 महिला स्वंय सहायता समूह की 25 महिलाएं कर रही है। वर्तमान तक 60 किलो अबीर गुलाल बेचा गया। जिससे 12 हजार की आय प्राप्त हुई। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 75 किलो अबीर गुलाल की अन्य जगहों से भी मांग आयी है।

डीएम आशीष भटगांई ने किया निरीक्षण, रचनात्मकता की प्रशंसा
डीएम आशीष भटगांई ने किया निरीक्षण, रचनात्मकता की प्रशंसा

उत्पादों की पैकेजिंग को और अधिक आकर्षक बनाने की जरूरत

उसके उपरांत जिलाधिकारी ने सरस बाजार में अन्य महिला समूहों द्वारा बेचे जा रहे स्थानीय उत्पादों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन उत्पादों की पैकेजिंग को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पैकेजिंग में सुधार किया जाए। साथ ही पैकेटों के बाहर उत्पाद का मूल्य स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे ग्राहकों को खरीददारी में सहूलियत हो सके। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी व बीडीओ को इस ओर प्रभावी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,बीडीओ नरेंद्र भंडारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments