HomeUttarakhandAlmoraAlmora: मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को आज तक दंड नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण-वाहिनी

Almora: मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को आज तक दंड नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण-वाहिनी

ADVERTISEMENTSAd

  • शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड लोक वाहिनी ने आज यहां वर्ष 1994 में आज ही के दिन हुए मुजफ्कनगर कांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी और इस कांड को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए इसके दोषी अधिकारियों को आज तक सजा नहीं मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मुजफ्फरनगर कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों की याद में आज अल्मोड़ा में उत्तराखंड लोक वाहिनी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जिसमें इस कांड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इस बात पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया कि इसके दोर्षी जिम्मेदार लोगों को आज तक दण्ड़ित नहीं किया गया। इस मौके पर अंकिता हत्याकाण्ड मामले में प्रशासनिक हीलाहवाली पर भी गुस्सा जताया गया। वहीं अल्मोड़ा जिले में जगदीश चन्द्र हत्याकांड की भी भत्र्सना की गई और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। इस कार्यक्रम में की अध्यक्षता जंगबहादुर थापा तथा संचालन पूरन तिवारी ने किया। जिसमें अजयमित्र, रेवती बिष्ट, दयाकृष्ण काण्डपाल, अजय मेहता, हारिस मुहम्मद, एड. जगत रौतेला व कुणाल तिवारी आदि ने भागीदारी की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments