HomeBreaking NewsUttarakhand : डीएलएड डायट प्रशिक्षितों की कब सुध लेगी सरकार, नंगे...

Uttarakhand : डीएलएड डायट प्रशिक्षितों की कब सुध लेगी सरकार, नंगे पांव पैदल चल माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे बेरोजगार, 12 को सचिवालय कूच का ऐलान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

विगत 19 माह से अधिक समय से नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे डीएलएड डायट प्रशिक्षितों ने शासन की बेरूखी से आजिज आकर आज से क्रमिक अनशन की भी शुरूआत कर दी है। साथ ही 12 अगस्त को सचिवालय कूच का ऐलान किया है। सोमवार को डायट प्रशिक्षितों ने जूते हाथ में लेकर नंगे पैर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तक शासन व प्रशासन के विरोध में नारेबाजी के साथ यात्रा निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शित किया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पबजी मत खेलना पगली, प्यार हो जायेगा ! इन प्रेमी दिवानी लड़कियों को देख पुलिस भी हैरान !

प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि सरकार के इस बेरुखे रवैये के विरोध में प्रतिदिन धरना उग्र होगा और ऐसा तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमें नियुक्ति नहीं दे देती। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग से आग्रह करने के बाद भी कोर्ट केस नहीं लगाया जा रहा इसलिए डायट डीएलएड संघ ने आज से क्रमिक अनशन की शुरुआत भी कर दी है। वहीं धरना—प्रदर्शन दिन—रात जारी रहेगा। आगे की रणनीति स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया डीएलएड संघ पूरे दल—बल के साथ 12 अगस्त को सचिवालय कूच करेंगे।

बड़ी खबर (उत्तराखंड) : शासन ने किए 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए सूची

अगर सरकार जल्दी संज्ञान नहीं लेती तो डिप्लोमा वापसी, जुलूस, मंत्री आवास स्थल पर धरना आदि कार्य करने को हम बाध्य होंगे। इधर डायट डीएलएड संघ के साथ धरना में मंच साझा करने बीएड संघ भी आ पहुंचा है। सभी की एक ही मांग है कि सरकार जल्दी से जल्दी कोर्ट केस का निपटारा कर उन्हें नियुक्ति दिलाए।

क्राइम : यहां पढ़ाई को लेकर नाबालिग लड़की ने कराटे बेल्ट से की अपनी मां की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश

प्रदेश उपाध्यक्षा दीक्षा राणा ने कड़े शब्दों में सरकार को चेताया कि वह हर वो कार्य करेंगे जिससे उनकी भर्ती का रास्ता साफ होता है। यदि मांग सरकार पूरी नहीं करती तो हम सभी भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे और इसका पूरा जिम्मा सरकार के ऊपर होगा।

अंधविश्वास की हद : यहां 8 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आंख का बनाया ताबीज, 4 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments