HomeUttarakhandUdham Singh Nagarशांतिपुरी न्यूज : इमली घाट सरकारी गेट के कक्ष की दीवार से...

शांतिपुरी न्यूज : इमली घाट सरकारी गेट के कक्ष की दीवार से टकराया अनियंत्रित ट्रैक्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

शांतिपुरी। इमलीघाट खनन गेट पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर व ट्राली ने ऐसी टक्कर मारी कि वन निगम निगम की कक्ष की दीवार धराशाई हो गई। कर्मचारियों ने दौड़ कर किसी तरह अपनी जान बचाई| वन निगम इमली घाट में उप खनिज भर कर ला रही ट्रैक्टर ट्रॉली कांटे पर अनियंत्रित होकर वन निगम की दीवार से जा टकराई। इससे वन निगम की दीवार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। कमरे के अंदर बैठे वन निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सभी अंदर से बाहर भाग निकले।

वहीं वाहन स्वामी व इमली घाट यूनियन के अध्यक्ष कुंदन सिंह कोरंगा के द्वारा बताया गया कि इमली घाट सरकारी गेट पर जो काटा लगाया हुआ है कांटे के बीच से प्लेट खोलकर कर रखी हुई है। उस ही होल को बचाने में ट्रैक्टर व ट्राली अनियंत्रित हो गया। जिस कारण ट्रैक्टर का एकतरफा ब्रेक लगने से वह वन विभाग की दीवार पर जा टकराया। जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी वाहन स्वामियों के द्वारा मांग की गई की दोनों कांटों पर सेंटर की प्लेट को लगाया जाए अन्यथा कभी भी इमली घाट गेट पर कुछ भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments