HomeBreaking NewsCorona Returns : यहां बेकाबू हुआ कोरोना, लगा MINI LOCK DOWN ,...

Corona Returns : यहां बेकाबू हुआ कोरोना, लगा MINI LOCK DOWN , कल से प्रभावी होगा आदेश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर
महाराष्ट्र में जिस रफ्तार से कोरोना वापस लौटा है उसके बाद अब हालात बेकाबू से होते दिख रहे हैं। परिस्थितियों का विश्लेषण करने के बाद पुणे में अब मिनी लॉक डाउन का आदेश सरकार ने दे दिया है। यहां आगामी सात दिनों तक शादी व अंतिम संस्कार के अलावा कोई अन्य कार्यक्रम नही होंगे। यह आदेश कल शनिवार से लागू हो जायेगा।
पुणे में जो मिनी लॉकडाउन के दौरान गाइडलाइन जारी हुई है उसके अनुसार अब यहां बार, रेस्तरां, होटल बंद रहेंगे, सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी। बस सेवा बंद रहेगी। शाम 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। तय हुआ कि अब अगले शुक्रवार को एक बार फिर हालात की समीक्षा की जाएगी। ज्ञात रहे कि गुरुवार को यहां 43 हजार 183 नए संक्रमित मिलने के बाद हालातों की जो समीक्षा हुई उसमें यह फैसला लिया गया है। यह किसी भी राज्य में एक दिन में आया कोरोना का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन में इससे ज्यादा केस दुनिया के सिर्फ पांच देशों में ही हैं। पहले नंबर पर ब्राजील, दूसरे नंबर पर खुद भारत, तीसरे नंबर पर अमेरिका और चौथे नंबर पर फ्रांस है। इसके बाद सबसे ज्यादा केस अकेले महाराष्ट्र में हैं। इधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस विषय में आज शुक्रवार शाम तक कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

पुणे डिविजिनल कमिश्नर सौरभ रॉव ने मिनी लॉकडाउन का ऐलान करते हुए बताया कि अब शहर में मॉल, रेस्टोरेंट और बस सर्विस पूरे सात दिन बंद रहेंगें। वहीं स्कूल और कॉलेज भी 30 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान किया गया है। हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज रात 8.30 बजे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments