HomeUttarakhandAlmoraनशे का कारनामा: बेकाबू आल्टो कार ने बुलेट सवार समेत चारों को...

नशे का कारनामा: बेकाबू आल्टो कार ने बुलेट सवार समेत चारों को मारी टक्कर, चारों घायल अस्पताल में भर्ती, एक गाय चोटिल, चार खड़े वाहनों को भी क्षति, नशेड़ी चालक गिरफ्तार

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
आज यहां शराब के नशे में धुत एक चालक ने अपनी आल्टो कार को मुख्य सड़क पर इस कदर बेकाबू रफ्तार से चला डाला कि एक बुलेट सवार समेत चार लोगों को टक्कर मार डाली। हादसे में घायल चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक पर नशा इस कदर सवार था कि उसने टक्कर मारकर एक गाय को भी घायल कर दिया और चार खड़े वाहनों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया है।
मामला दोपहर का है। हुआ यूं कि आल्टो संख्या यूके 05 डी 1524 का चालक तेज रफ्तार से आल्टो कार चलाते आ रहा था। रफ्तार इतनी बेकाबू थी कि पिथौरागढ़ के चंद तिराहे पर इस अल्टो कार ने एक बुलेट सवार को ही टक्कर मारी और इसके बाद तीन अन्य लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस चालक पर नशा इस कदर सवार था कि उसने कार से एक गाय को टक्कर मारकर घायल कर डाला और चार खड़े वाहनों को भी टक्कर मार डाली। इन वाहनों को भी नुकसार पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को गंभीर हालत में 108 सेवा के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल व्यक्ति के पुत्र ने चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पु​लिस ने पड़ताल शुरू की और पता चला कि चालक तहसील पिथौरागढ़ के लोधियागैर निवासी कृष्णा लाल पुत्र नारायण राम है, जिसने नशे में चूर होकर इस हादसे को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार चालक के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 279, 337, 338, 427, 428 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments