HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अधिवक्ता भूपाल सिंह नेगी के निधन पर उलोवा ने जताया...

अल्मोड़ा : अधिवक्ता भूपाल सिंह नेगी के निधन पर उलोवा ने जताया शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा,
दिनांक — 8 सितंबर, 2020
उत्तराखंड लोक वाहिनी ने वरिष्ट अधिवक्ता भूपाल सिह नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने एक वर्चुवल संवाद आयोजित कर अधिवक्ता भूपाल सिंह नेगी के निधन को सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।
वर्चुअल संवाद की अध्यक्षता करते हुए एड. जगत रौतेला मे अधिवक्ता भूपाल सिंह नेगी की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख ब्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन से सामाजिक क्षेत्र की क्षति हुई है। जो अपूरणीय है। वाहिनी के महासचिव पूरन चन्द्र तिवारी ने कहा कि स्व. भूपाल सिंह नेगी ने वाहनी के नेतृत्व में चले वन बचाओ तथा नशा नहीं रोजगार दो जैसे प्रमुख आंदोलनों में अपनी भूमिका निभाई और वे छात्र जीवन से ही उत्तराखण्ड के जन सरोकारों से जुड़े रहे। इस संवाद में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, अजय मित्र बिष्ट, जयमित्र, हरीश मेहता, हारिस मुहम्मद, दयाकृष्ण काण्डपाल, सुशीला धपोला, शमशेर जंग गुरूंग, कुणाल तिवारी आदि ने विचार रखे। अंत में ​शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments