UKSSSC Update : आज हुई वन दरोगा भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी

0
आज हुई वन दरोगा भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी

UKSSSC Update | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)ने आज 11 जून को हुई वन दरोगा भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी कर दी है।


ADVERTISEMENTS

यह परीक्षा उत्तराखंड के आठ जनपदों देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, हरिद्वार, हल्द्वानी (नैनीताल), अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर एवं पिथौरागढ़ के कुल 139 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित हुई। वन दरोगा भर्ती परीक्षा की Answer Key को आप आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते है।

अगर Answer Key में किसी भी अभ्यर्थियों को कोई आपत्ती है तो वह 15 जून तक आयोग की वेबसाइट पर आपत्तियों को दर्ज करा सकता है। इसके लिए वेबसाइट पर 12 जून को लिंक (Link)उपलब्ध कराया जायेगा।

ADVERTISEMENTS