HomeBreaking NewsUKSSSC एग्जाम: 5 अक्टूबर परीक्षा टली, 12 अक्टूबर पर भी संशय

UKSSSC एग्जाम: 5 अक्टूबर परीक्षा टली, 12 अक्टूबर पर भी संशय

ADVERTISEMENTS

UKSSSC परीक्षाओं पर सस्पेंस गहराया


CNE DESK/उत्तराखंड में हाल ही में स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद, आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं पर सस्पेंस बरकरार है। सरकार ने मामले की सीबीआई जांच का फैसला लिया है, जिसका सीधा असर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC एग्जाम तिथियों पर पड़ा है।

5 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

परीक्षार्थियों के अनुरोध को देखते हुए, आयोग ने 5 अक्टूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। छात्रों ने पेपर लीक प्रकरण और तैयारी के लिए समय न मिल पाने का हवाला देते हुए परीक्षा को टालने की मांग की थी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने बताया, “फिलहाल 5 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षार्थियों द्वारा तैयारी के लिए समय मांगने और मौजूदा प्रकरण के कारण तैयारी न कर पाने का हवाला देकर परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।” हालांकि, नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

12 अक्टूबर की परीक्षा पर भी संकट

5 अक्टूबर की परीक्षा टलने के बाद अब 12 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 1 और प्राविधिक सहायक वर्ग 1 की परीक्षाओं पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। मार्तोलिया जी ने आगे कहा, “12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।” लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस परीक्षा के भी स्थगित होने की संभावना है।

पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद पर एसटीएफ की जाँच

दूसरी ओर, पेपर लीक प्रकरण की जाँच एसटीएफ (Special Task Force) द्वारा की जा रही है। मुख्य आरोपी खालिद की जाँच में नए खुलासे हुए हैं। एसटीएफ की छानबीन में पता चला है कि खालिद किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहा था—उसके घर से कोई नोटबुक या किताबें नहीं मिलीं। यह स्पष्ट करता है कि वह लंबे समय से नकल के जरिए परीक्षा पास करने की फिराक में था। राज्य सरकार ने भी इस मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया है।

UKSSSC परीक्षा स्थगित

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments