HomeUttarakhandAlmoraमूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर उक्रांद ने कसी...

मूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर उक्रांद ने कसी कमर

ADVERTISEMENTSAd

9 मार्च को ‘गैरसैण कूच’ का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई की बैठक में 9 मार्च को गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में गैरसैंण पहुंचकर स्थायी राजधानी, मूल निवास 1950 लागू करने, सशक्त भू-कानून सहित प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया।

अल्मोड़ा में आयोजित बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित 9 मार्च के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आह्वान केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती और आशीष नेगी द्वारा किया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, मूल निवास 1950 लागू करने, मजबूत भू-कानून लागू करने, जंगली जानवरों से कृषि भूमि को हो रहे नुकसान की समस्या, बढ़ती बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति जैसे प्रमुख मुद्दों को आंदोलन के केंद्र में रखने का निर्णय लिया।

प्रमुख रणनीतिक निर्णय और नारे

बैठक में तय किया गया कि 9 मार्च को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गैरसैंण पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए अल्मोड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में “9 मार्च को चलो गैरसैंण” के नारे के साथ अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, महिला मोर्चा की दीपा जोशी और किरण मेहरा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुवीर सिंह भाकुनी, पवन सिंह, पुष्कर सिंह, पान सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments