HomeCrimeउधमसिंहनगर: 16.560 किग्रा डोडा, एक देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस बरामद,...

उधमसिंहनगर: 16.560 किग्रा डोडा, एक देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

►► एसओटीएफ कुमाऊं को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, उधमसिंहनगर: एसओटीएफ कुमाऊं की एक बड़ी कार्रवाई में 16.560 किलोग्राम डोडा समेत एक देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड’ विज़न को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के कुशल निर्देशन में सघन अभियान चल रहा है। इसी क्रम के चलते आज गुरूवार को कुमाऊं परिक्षेत्र में गठित एसओटीएफ एवं थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी चेकिंग के दौरान थाना पुलभट्टा क्षेत्रान्तर्गत सिरौली कला के पास आकिब पुत्र मुख्तायर अहमद, निवासी वार्ड नम्बर 06, सिरौली कला, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 16.560 किलोग्राम डोडा, 01 देशी तमंचा व 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments