HomeAccidentउधम सिंह नगर : दो सड़क हादसों में एक दंपत्ति समेत तीन...

उधम सिंह नगर : दो सड़क हादसों में एक दंपत्ति समेत तीन की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTSAd

रुद्रपुर | किच्छा और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपति समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किच्छा तहसील के शांतिपुर नंबर 3 के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार दंपति उमा और मोहन सिंह दरउ रोड होते हुए किच्छा को आ रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने दोनों को डंपर के नीचे से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास एक टाटा एस गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा अनियंत्रित हो बाइक से जा टकराया। इस दौरान बाइक में बैठे अंबा प्रसाद और गिरीश घायल हो गए। जबकि ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल हो गए। आनन फानन में पांचों घायलों को किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बाइक सवार अंबा प्रसाद, निवासी बहेड़ी को मृत घोषित कर दिया। जबकि ई-रिक्शा चालक नन्हे शाह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

सीओ भूपेंद्र धौनी ने बताया, दो थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें एक दंपत्ति की मौत हुई है। जबकि दूसरे हादसे में एक की मौत और चार लोग घायल हुए है। मृतकों का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments