HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउधम सिंह नगर : सड़क हादसे में गर्भवती महिला की कुचलकर दर्दनाक...

उधम सिंह नगर : सड़क हादसे में गर्भवती महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर| उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दुःखद हादसे की खबर सामने आ रही हैं, यहां सड़क हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला की वाहन से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पीलीभीत के ग्राम अटकटा थाना बरखेड़ा निवासी रवि कुमार मंगलवार की शाम अपनी पत्नी सरिता की दवा लेकर पीलीभीत से रुद्रपुर वापस लौट रहा था। कि अचानक पुलभट्टा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को साईड से टक्कर मार दी। जिससे बाईक में पीछे बैठी सरिता छिटककर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन से कुचलकर सरिता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। रवि कुमार वर्तमान में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प के ठाकुरनगर में रहता है।

उत्तराखंड : इस विभाग में नौकरी, वॉक इन इंटरव्यू के तहत होगा चयन

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments