HomeBreaking Newsऊधम सिंह नगर जिले को मिला नया जिलाधिकारी, 3 IAS में फेरबदल

ऊधम सिंह नगर जिले को मिला नया जिलाधिकारी, 3 IAS में फेरबदल

देहरादून | उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आ रही है, IAS नितिन सिंह भदौरिया को ऊधम सिंह नगर जिले का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है। अपर सचिव रीना जोशी ने इसका आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा गया, IAS नितिन सिंह भदौरिया को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए जिलाधिकारी-सह-जिला मजिस्ट्रेट, जनपद ऊधमसिंह नगर का पदभार प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा IAS रणवीर सिंह चौहान को महानिदेशक कृषि व उद्यान विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। वहीं IAS गौरव कुमार से नगर आयुक्त-नगर निगम देहरादून का चार्ज वापस लिया गया।

भदौरिया 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नितिन भदौरिया अल्मोड़ा के भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। आज शनिवार को डीएम उदयराज सिंह सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार मिला था।

Uttarakhand : 13 आईएएस, तीन पीसीएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्वों में बदलाव

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments