अल्मोड़ा। शुक्रवार दोपहर कोसी नदी में नहाते वक्त दो युवक नदी में डूब गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सोमेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक सोमेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसी नदी में दोपहर नहाने गये थे और अचानक दोनों ही डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। इस बीच एक युवक दिनेश कुमार (21 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह युवक बागेश्वर का रहने वाला है, जो वर्तमान में अल्मोड़ा के खोल्टा में किराये पर रहता है। जबकि दूसरे युवक को एम्बूलेंस से अस्पताल भेजा गया है। इधर सूचना मिलते ही सोमेश्वर से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच चुकी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।