HomeBreaking Newsदेहरादून ब्रेकिंग : पौंधा में पानी की खुली टंकी में गिरा मजदूर...

देहरादून ब्रेकिंग : पौंधा में पानी की खुली टंकी में गिरा मजदूर का दो साल का बेटा, मौत

ADVERTISEMENTS

देहरादून। यहां प्रेमनगर के पौंधा क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ही रहने वाले मजदूर के दो साल के बेटे की वहीं बनी पानी की खुली टंकी में डूब जाने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर अनिल का परिवार कंसट्रक्शन साइट पर ही झोपड़ी बना कर रहता था। कल शम को उसका दे वर्ष का बेटा सुदंरम खेलते —खेलते पानी की टंकी में जा गिरी लेकिन उसके माता पिता को इस बात का पता नहीं चल सका। काफी देर बाद जब अनिल और उसकी पत्नी ने उसे ढूंढना शुरू किया कुछ देर में सुदंरम उन्हें पानी की टंकी में गिरा हुआ मिला। पुलिस को मामले की सूचना दी गई और तक स्थानीय श्रमिकों व पुलिस की मदद से बच्चे को पानी से निकाल कर कोरोनेशन चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले में कार्रावाई की बात कह रही है।

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : गुलदार की खालें, दर्जनों दांत व नाखून के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार, बरामद सामान की कीमत और आरोपी की उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments