HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बागेश्वर: दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ADVERTISEMENTS

✍️ एक फंदे पर लटकी मिली, दूसरी आग में झुलसी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलांतर्गत आज दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक महिला कपकोट थानांतर्गत फंदे पर लटकी मिली, तो दूसरी महिला की कांडा थानांतर्गत बुरी तरह आग में झुलसने से मौत हो गई। एक की मौत के मामले में सुसाइट नोट भी मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
फंदे पर लटकी मिली बबली

कपकोट पुलिस क्षेत्र में सोमवार को सुबह हाइडिल गेट भयूं गांव की निवासी 35 वर्षीय बबली देवी पत्नी नवीन चंद्र आर्या की संदिग्ध मौत हो गई। वह घर के भीतर बंद थी। शव रस्सी के फंदे पर लटका था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। सुसाइट नोट भी प्राप्त हुआ। पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को सुसाइट की वजह मान रही है। स्वजन के अनुसार मृतका का विवाह 16 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन पुत्री तथा एक पुत्र है। जिनकी आयु क्रमश: 14, 11, 10 व 8 वर्ष है। मृतका का मायका भूल्यूड़ा, मंडलसेरा है। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि मृतका के सगे भाई गिरीश के सामने दरवाजा तोड़ा गया है। पंखे की कुंडी पर रस्सी के फंदे से मृतका को नीचे उतरा गया है। सुसाइट नोट भी सील किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। प्राथमिकी मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर, जिला अस्पताल पर स्वजन सड़क पर जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। एसएसआइ खष्टी बिष्ट के आश्वासन पर वह माने। उन्हें पुलिस ने प्राथमिकी देने पर जांच करने का आश्वासन दिया है।
विमला ने खुद को लगाई आग

बागेश्वर: एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद स्वजन बिलख रहे हैं। मामला कांडा तहसील के मिथुनकोट गांव का है। इस गांव की निवासी 52 वर्षीय विमला देवी पत्नी चंचल सिंह की आग में जलने से मौत हो गई है। परिजन बताते हैं कि मृतका बीमारी से पीड़ित थी। गांव में उनकी चक्की भी है। जहां डीजल रहता था। सोमवार की सुबह उसने डीजल सिर पर डालकर आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों के अनुसार वह 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी।मृतका का इकलौते पुत्र योगेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कांडा थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अभी तक पुलिस को मामले में कोई प्राथमिकी प्राप्त नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments