HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : डीएसबी नैनीताल के बिंदुखत्ता व शांतिपुरी निवासी दो छात्र...

बागेश्वर ब्रेकिंग : डीएसबी नैनीताल के बिंदुखत्ता व शांतिपुरी निवासी दो छात्र अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। नैनीताल के डीएसबी परिसर में अध्ययनरत बिंदुखत्ता और शांतिपुरी के दो छात्रों को बागेश्वर पुलिस ने दो सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वे संतरों से भरे बैग में चरस छिपा कर ले जा रहे थे। पुलिस ने काफी मशक्क्त के बाद उनके बैगों से चरस बरामद की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनसे किसी ने नैनीताल में कुल 22 हजार रुपये में चरस का सौदा किया था, दो हजार रुपये उन्हें एडवांस में दिए गए थे। माल की डिलीवरी पर उन्हें 20 हजार रुपये और मिलने थे। उन्होंने बामुश्किल चरस का इंतजाम किया लेकिन पुलिस ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार योगेश और पारस कोरंगा नामक दोनों छात्र डीएसबी परिसर नैनीताल में पढ़ाई करते हैं। इनमें से एक नैनीताल के बिंदुखत्ता का जबकि दूसरा शांतिपुरी का रहने वाला है। उन्हें नैनीताल में चरस तस्कर में कुल 22 हजार रुपये दिए जाने का लालच देकर बागेश्वर भेजा था,जिसमें से दो हजार रुपये उन्हें एडवांस में दिए गए थे। यहां लिट्टी गांव में उनकी रिश्तेदारी है। यहां उन्होंने काफी मशक्कत के बाद उन्हें 200 ग्राम चरस ही मिल सकी। जिसे संतरे से भरे बैगों में छिपाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, ले​किन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों की बाइक भी पुलिस ने सीज कर दी है।

बागेश्वर ब्रेकिंग : कोतवाली पुलिस ने पकड़ी साढ़े 11 लाख की चरस, देहरादून और पौड़ी के दो युवक गिरफ्तार, इनोवा सीज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments