HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: डेढ़ लाख के गांजे के साथ धरे दो तस्कर

Almora Breaking: डेढ़ लाख के गांजे के साथ धरे दो तस्कर

ADVERTISEMENTS

— सवारी बस में गांजे के साथ कर रहे थे सफर
— जिले में नशे के धंधेबाजों पर पैनी निगाह
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के​ निर्देश पर नशे के खिलाफ पुलिस का “Youth Against Drugs” ​अभियान बदस्तूर जारी है। नशे के धंधेबाजों पर लगातार नजर रखते हुए ऐसे लोगों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में जिले भतरोंजखान थाना पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मामले के मुताबिक थाना भतरोंजखान के उप निरीक्षक विनोद घई अपनी पुलिस टीम के साथ मोहान बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सवारी बस संख्या UK 12 PA-0042 को चैक किया, तो उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 02 बैगो में भरा कुल 09.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इन दोनों व्यक्तियों हरेंद्र सिंह पुत्र स्व. जगत सिंह व कैलाश चंद्र नोगई पुत्र दिनेश चंद्र निवासीगण ग्राम कलकोरिया थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना भतरौजखान में NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि अभियुक्तगण गांजा पौड़ी गढ़वाल के देहात से खरीदकर रामनगर बेचने हेतु ले जा रहे थे। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 01.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में एसआई विनोद घई के साथ आरक्षी दीप कुमार व एचसीपी दिगम्बर प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments