HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, बिग ब्रेकिंग : 8 लाख की अवैध शराब के साथ दो...

अल्मोड़ा, बिग ब्रेकिंग : 8 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 8 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक भागने में सफल हो गया। इन लोगों के पासदो फर्जी एफएल फार्म भी बरामद हुए हैं, जिनकी मदद से यह बड़ी चालाकी से तस्करी को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर सभी थाना पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर कड़ी नजर रख रही है। थानाध्यक्ष चौखुटिया अशोक काण्डपाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढौन को जाने वाले कच्चे रास्ते से चौखुटिया की ओर एक पिकप तेजी से आ रही है, जिस पर पुलिस टीम उनि मनमोहन सिंह मेहरा, कानि दीपक कुमार, हर्षपाल, नीरज कुमार, अनीश अहमद द्वारा नाकाबन्दी करते हुए वाहन पिकप यूके-01सी-1042 को रोका गया। तलाशी लिए जाने पर वाहन में तीन लोग सवार मिले। जिसमें दीपक सिंह बिष्ट पुत्र स्व. पूरन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम पोस्ट- मासी चौखुटिया, जय चन्द्र पाण्डे पुत्र नारायण दत्त पाण्डे निवासी बेरीपड़ाव हल्द्वानी हाल निवासी मासी चौखुटिया शामिल थे। इनके कब्जे से कुल 149 पेटी अंग्रेजी शराब (आठ लाख दस हजार छः सौ बीस रूपये ) (49 पेटी 8 पीएम मार्का व्हिस्की, 100 पेटी यूके न0-1 मार्का व्हिस्की) एवं दो फर्जी एफएल-36 फार्म बरामद हुए। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इनको गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम, 51 बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम, 188/269/270 420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त पिकप में तीन व्यक्ति सवार थे जिनमें एक व्यक्ति अंधेरे का प्राप्त कर मौके से भाग गया। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments