HomeCrimeबनभूलपुरा से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 27.68 ग्राम स्मैक बरामद

बनभूलपुरा से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 27.68 ग्राम स्मैक बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद भर में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 27.68 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

✅ पहला मामला:
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गोला पार्किंग, हसीन की झोपड़ी के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अभियुक्त शाहरूख उर्फ चेटा मलिक (उम्र 27 वर्ष), निवासी साबरी मस्जिद के पास, बड़ी रोड, इन्द्रानगर को 11.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

✅ दूसरा मामला:
उसी दिन, गोला पार्किंग, सज्जाद की झोपड़ी के पास से अभियुक्त फईम उर्फ बब्लू (उम्र 42 वर्ष), निवासी निशाद स्कूल के पीछे, नाले के पास, इन्द्रानगर को 16.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस पर धारा 8/21 NDPS Act के तहत कार्यवाही की गई है।

👮 पुलिस टीम की कार्यवाही:

इस पूरे अभियान में दो टीमों ने कुशलता से कार्य करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया।

पहली टीम: उप निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन

दूसरी टीम: उप निरीक्षक नीरज चौहान, कांस्टेबल हरीश रावत, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन, कांस्टेबल दिलशाद अहमद

🛑 पुलिस की चेतावनी: पुलिस प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments