सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी रखा है। इसी क्रम में सोमेश्वर पुलिस ने नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि 6 अन्य लोगों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करते पकड़ा और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा—81 के तहत कार्रवाई की। उधर दन्या में नशे में वाहन चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके वाहन को सीज कर लिया।
थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने शांति व्यवस्था की चेकिंग के दौरान कौसानी बाजार सोमेश्वर में नशे में हंगामा काट रहे जगदीश सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी कौसानी सोमेश्वर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की। इसके अतिरिक्त पुलिस ने पाया कि सुमित कुमार पुत्र राजेश कुमार, राजेश कुमार पुत्र बनवारी लाल, अमित कुमार पुत्र राजेश कुमार, रोहित कुमार पुत्र स्व. गुसाई राम, बहादुर राम पुत्र चनर राम, राजन राम पुत्र स्व. शंकर राम निवासीगण ग्राम भकुना, ताकुला सोमेश्वर द्वारा झगड़ा—फसाद कर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ पुलिस एकट की धारा—81 के तहत कार्रवाई कर संयोजन शुल्क वसूला।
बैगनआर सीज, चालक गिरफ्तार
दन्या थानांतर्गत एसआई निखिलेश सिंह बिष्ट ने वाहन चेकिंग के दौरान किशन चन्द्र पुत्र लीलाधर निवासी बडियार राजस्व क्षेत्र भनोली अपने बैगनआर संख्या यूके 01 सी-1666 को शराब के नशे में चलाते पाया गया। इतना ही नहीं वाहन के कागजात भी उसके पास नहीं थे। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। वाहन को सजी कर लिया गया।
अल्मोड़ा न्यूज : लिया नशे का मजा, मिल गई पुलिस की सजा, दो व्यक्ति गिरफ्तार, बैगनआर सीज
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

