कालाढूंगी न्यूज : बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्षेत्र में लगाया किसान मेला

0

कालाढूंगी। बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ब्लॉक कोटाबाग अंतर्गत बड़ौदा किसान पखवाड़े के उपलक्ष्य में यहाँ शिव मंदिर में किसान मेले का आयोजन किया गया मेले का शुभारंभ मुख्य प्रबन्धक दीप दत्ता राय ने किया। इस मौके गोष्ठी को मुंबई से महाप्रबंधक एमवी मुरलीकृष्ण ने किसानों को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बैंक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कमोल, कोटाबाग, रामनगर, हलद्वानी, चोरगलिया, कुवरपुर, से आए बैंक के सहायक प्रबंधको ने कहा कि शाखा की ओर से ‘समृद्ध किसान समृद्ध भारत’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शिविर लगाकर जरूरतमंद किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां से दो दर्जन किसानों ने कृषि ऋण के आवेदन किए थे, जिनमें से लगभग सभी किसानों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। शिविर में उन्हें 1, 77 करोड़ के ऋण बांटे गए। वही इस अवसर ओर ग्रहको को बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड, टैक्टर ऋण गोल्डन लोन, गृह ऋण मुद्रा ऋण, वाहन ऋण, योजनाओ के ऋण की जानकारी भी दी गई इस दौरान कालाढुंगी शाखा प्रभंधक राजीव गौतम,मुख्य प्रबंधन दत्त राय, महाप्रबंधक एमवी मुरलीकृष्ण राजीव कुमार गौतम, दलीप कुमार, विपीन आर्य, मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS

आपको या आपके मित्रों को हमारी खबरें उनके मोबाइल पर नहीं मिल रही हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक को उनसे साझा कर क्लिक करने को कहें

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

ADVERTISEMENTS