देहरादून। आज शाम को आई राहत भरी ख़बर के बाद एक बार फिर प्रदेश सरकार की फिक्र बढ़ गई है। प्रदेश में देर शाम फिर कोरोना के दो नये पॉजिटिव मामले आये हैं। यह दोनों कोरोनो पॉजिटिव देहरादून में पाये गये हैं। जानकारी मिली है कि संक्रमित हुए दोनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इस प्रकार कोरोना पॉजिटिवों की संख्या प्रदेश में बढ़कर 44 हो गयी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना की जांच को लेकर भेजे गये सैंपलों की रिपोर्ट देर शाम तक आ रही है। स्वास्थ्य बुलेटिन दिन में अकसर दो बार जारी हो रहे हैं। प्रथम स्वास्थ्य बुलेटिन में जहां राहत भरी बात कही गई थी, वहां दूसरी रिपोर्ट ने फिर उत्तराखंड को मायूस कर दिया है। अलबत्ता कोरोना के खिलाफ प्रदेश की जंग पूरी शक्ति के साथ जारी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।