HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कपकोट थाना क्षेत्र के झोपड़ा में भिड़े दो डंपर

बागेश्वर: कपकोट थाना क्षेत्र के झोपड़ा में भिड़े दो डंपर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट (बागेश्वर): थाना कपकोट क्षेत्रांतर्गत गुरुवार की सुबह झोपड़ा यात्री विश्राम गृह के समीप दो डंपर सीधी भिड़ गए। जिससे घंटे भर का जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह शामा भराड़ी की ओर आ रहे दो डम्फर आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गयी, जिससे सड़क पर जाम लग गया।

पुलिस को मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुची पुलिस टीम ने बमुश्किल जाम खुल सका। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। जिससे बड़ी घटना होने से टल गइ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद जाम खुल सका। स्थानीय निवासी नरेंद्र कोरंगा, प्रेम सिंह, दान सिंह, पूरन चंद्र, शांति देवी ने कहा कि संकरी सड़क होने से वाहनों की भिड़त होने का खतरा रहता है। डंपर तेज गति से चलते हैं। जिस पर लगाम लगनी चाहिए। ऐसे में ग्रामीणों के लिए भी कई बार खतरा बना रहता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments