HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला के माई थान में दो दिवसीय अखंड रामायण, मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

पनुवानौला के माई थान में दो दिवसीय अखंड रामायण, मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

ADVERTISEMENTS

पनुवानौला। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोला में स्थित मां भगवती के पौराणिक ऐतिहासिक मंदिर (माई थान) में दो दिवसीय अखंड रामायण का आयोजन हुआ। इस मौके पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

माई थान में दो दिवसीय अखंड रामायण, मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

पनुवानौला के भगवती मंदिर (माई थान) में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ग्राम सभा खोला, खसपड़, क्वेरली, पनुवानौला के ग्रामीणों व अन्य क्षेत्रवासियों ने शिरकत की। 21 जनवरी, 2024 विक्रम संवत २०८० पौष शुक्ल एकादशी से नवनिर्मित राम मंदिर में श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की मूर्तियां स्थापित की गई।

माई थान में दो दिवसीय अखंड रामायण, मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

22 जनवरी 2024 पौष शुक्ल द्वादशी को 12:20 बजे अपराह्न प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कुल पुरोहित पंडित गोपाल दत्त डालाकोठी एवं अन्य ब्राह्मणों द्वारा संपन्न किया गया। मुख्य यजमान गोविंद सिंह गैड़ा थे, जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने सहयोग दिया।

भजन-कीर्तन एवं भंडारे के साथ इस आयोजन का समापन किया गया। राम मंदिर पूर्व में श्रीमती कलावती देवी द्वारा अपने पिता स्व. उदे सिंह गैड़ा की स्मृति में बनवाया गया था। जो कि जीर्ण-शीर्ण हो गया था। कलावती देवी द्वारा क्षेत्र के अनेकों मंदिरों एवं विद्यालयों का निर्माण कराया गया था।

समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा कलावती देवी का स्मरण भी किया गया। कार्यक्रम में हरीश गैड़ा, महेश्वर सिंह गैड़ा, बची सिंह गैड़ा, दीपक गैड़ा, चंदन सिंह गैड़ा, गिरधर सिंह गैड़ा, मोहन सिंह गैड़ा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा यहां पनुवानौला में स्थित डाना गोल्ज्यू मंदिर में भी व्यापारियों व स्थानीय जनता द्वारा पूजा अनुष्ठान, भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments