HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड : एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित दो लोगों ने तोड़ा...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित दो लोगों ने तोड़ा दम

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित दो कोविड पॉजिटिव पेशेंट की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बनखंडी, ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय महिला जो कि पेट में दर्द, बुखार व सांस लेने की तकलीफ की शिकायत पर बीती 2 अगस्त को एम्स में भर्ती हुई थी, जिसका कोविड सेंपल पॉजिटिव पाया गया था, उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां सोमवार देर रात उक्त मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा मामला बिजनौर का है। नगीना, बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 30 वर्षीय पुरुष जो कि उच्च रक्तचाप, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। जिसका कोविड सेंपल पॉजिटिव पाया गया था। कोविड वार्ड में भर्ती उक्त व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखा गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments