नारायण सिंह रावत
सितारगंज। पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ सफलता हासिल की है। पुलिस ने गदरपुर और नानकमत्ता से क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने आये दो तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 2.62 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि दो स्मैक तस्कर नशा सप्लाई करने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर एसआई चंदन सिंह बिष्ट, हरुष कबड़वाल और दीपक रावत के साथ दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान 20 क्वार्टर से सूखी नदी की ओर जाने वाली सड़क पर खड़े सोना सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी कुशालपुर थाना गदरपुर के कब्जे से 1.39 ग्राम और राजदीप सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी ग्राम पसैनी नानकमत्ता की तलाशी ली गई। उनके पास से 1.23 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों के पास से एक बिना नम्बर की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज किया गया है।
सितारगंज न्यूज़ : दो तस्कर दबोचे गए, 2.62 ग्राम स्मैक बरामद
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

