HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: स्मैक के साथ नाबालिग समेत दो दबोचे

Bageshwar Breaking: स्मैक के साथ नाबालिग समेत दो दबोचे

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पुलिस ने 9.99 ग्राम स्मैक के साथ नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार किए हैं। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान पर थी। जजी रोड पर डाइट के समीप संदिग्ध कमल सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी मजियाखेत से पूछताछ की। उसके कब्जे से 05.99 ग्राम और जबकि एक नाबालिग से 4.99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। टीम में वरिष्ट उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र गिरी, महेंद्र जीना आदि शामिल थे।
अवैध शस्त्र सहित पकड़ा

बागेश्वर: पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि अपराधों की की रोकथाम और संदिग्ध लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उप निरीक्षक विवेक चंद्र की टीम मुखबिर की सूचना पर बांबे बैंड के समीप पहुंची। वहां सूफी गांव निवासी मोहन राम पुत्र गोपाल राम से पूछताछ की। उससे एक नाल बंदूक 12 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपित के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं था। कपकोट पुलिस ने 59/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत उक्त पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र गैड़ा, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments