Big Breaking: 3.022 किलोग्राम चरस के साथ फिर दो दबोचे

0

— एक सप्ताह में 10 किलो चरस बरामद, 07 गिरफ्तार


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

बागेश्वर पुलिस ने आज फिर चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से करीब 03 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पिछले तीन दिनों में

मालूम हो ​कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत सभी थाना प्रभारियों/एएनटीएफ/एसओजी मुहिम चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसी मुहिम के तहत आए दिन नशा तस्कर गिरफ्त में आ रहे हैं। इसी सिलसिले में जिले के थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग के दौरान रतिया पुल गोलना के भजन सिंह पुत्र स्व. त्रिलोकन सिंह, निवासी ग्राम दोबाड़ के कब्जे से 1.708 किलोग्राम चरस तथा शंकर सिंह पुत्र स्व. दान सिंह निवासी बघर के कब्जे से 1.314 किलोग्राम चरस बरामद की। इन दो लोगों के कब्जे से कुल 3.022 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की। दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके​ खिलाफ थाना कपकोट में धारा 8/20 NDPS act के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

अभियान के बागेश्वर जनपद पुलिस ने करीब सप्ताहभर में चरस तस्करी के 03 अभियोग दर्ज किए हैं और इनमें 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 9.886 किलोग्राम चरस बरामद की जा चुकी है। आज दो लोगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला, राजेश भट्ट, बसंत पंत, इमरान खान, रमेश गडिया, संतोष राठौर, राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS