HomeBreaking Newsकाठगोदाम में चाकूबाजी: दो आरोपी दबोचे, एक नाबालिग

काठगोदाम में चाकूबाजी: दो आरोपी दबोचे, एक नाबालिग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद, जानिए पूरा घटनाक्रम

CNE REPORTER: काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में काठगोदाम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दूसरे नाबालिग आरोपी को संरक्षण में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त तेज धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 05 मार्च 2026 को राजपुरा हल्द्वानी निवासी बच्ची देवी ने थाना काठगोदाम में तहरीर देकर बताया कि कुछ युवकों ने उनके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना काठगोदाम में नैनीताल रोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने चस्का रेस्टोरेंट के पास हुई। तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और क्षेत्र में दबिश तथा पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास सिंह बिष्ट उर्फ गैड़ा उम्र 18 वर्ष निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी विधि विवादित किशोर है। पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया तेज धारदार चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने वयस्क आरोपी विकास सिंह बिष्ट को विधिक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिग को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार और थाना अध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण और नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीतू सिंह, कांस्टेबल सूरज सिंह और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।

चाकूबाजी की घटना, पृष्ठभूमि

बृहस्पतिवार शाम काठगोदाम थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड पर रेलवे स्टेशन के सामने उस समय अफरा—तफरी मच गई जब युवकों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। घटना में एक युवक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उसके दोस्त स्कूटी से तत्काल बेस अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में युवक बेस अस्पताल पहुंच गए और वहां हंगामे की स्थिति बन गई।

घायल युवक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा गुरुवार शाम एक युवती के साथ स्कूटी से काठगोदाम पहुंचा था। इसी दौरान बाइक और ऑटो में सवार होकर आए कुछ युवकों ने अचानक उनके बेटे और युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके बेटे के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments