HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : उप्र. के मैनपुरी में मिला एक साल से लापता...

बड़ी ख़बर : उप्र. के मैनपुरी में मिला एक साल से लापता विक्षिप्त युवक, सीएम को किया ट्वीट, वापस लाई अल्मोड़ा पुलिस, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। दुनिया कुछ ऐसे भले लोगों के कर्मों से चल रही है, जो नि:स्वार्थ सेवा को अपना उत्तरदायित्व मानते हुए कर्म करते हैं। ऐसे ही एक सज्जन की मदद से उत्तराखंड के एक विक्षिप्त युवक की अपनी घर वापसी सुनिश्चित हो सकी है। जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा पुलिस महानिदेश और एसएसपी अल्मोड़ा ने भी बेहद सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया है।
घटनाक्रम के अनुसार गत 30 मई को केसी दुबे मैनपुरी उप्र द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को ट्वीट कर जानकारी दी गयी कि उनके निवास स्थान के आस-पास कई दिनों से एक विक्षिप्त युवक घूम रहा है तथा लाॅक डाउन के चलते उनके द्वारा उसे खाना एवं हाथ में घाव हो जाने के कारण ईलाज भी कराया गया। उससे पूछताछ पर उसके द्वारा मजखाली, रानीखेत, द्वाराहाट आदि का नाम लिया जा रहा था। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था देहरादून को निर्देशित किये जाने के उपरांत मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत कार्यवाही शुरू की गयी।
प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेते हुए मीडिया सैल प्रभारी हेमा ऐठानी को सम्बन्धित से वार्ता कर उक्त का पता लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर मीडिया प्रभारी द्वारा व्हाट्सएप एवं सम्बन्धित क्षे़त्रों में उक्त युवक की फोटो पहचान हेतु भेजी गयी तथा प्राप्त विभिन्न मोबाइल नम्बरों से सम्पर्क किये जाने के फलस्वरूप उक्त युवक के पिता से वार्ता कर उक्त प्रकरण से अवगत कराया गया। युवक का नाम मनोज नाथ मालूम पड़ा। पुलिस ने उसके पिता पूरन नाथ निवासी ग्राम कामा, पोस्ट-बग्वालीपोखर, राजस्व क्षेत्र द्वाराहाट से संपर्क साध।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा दिमागी रूप से अस्वथ्य है। कई बार दिल्ली, बरेली एवं सुशीला तिवारी से ईलाज भी कराया जा चुका है। मनोज नाथ मार्च 2019 में घर से मैनपुरी हेतु निकला था, जिससे मार्च से सम्पर्क नहीं हो पाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष द्वाराहाट को टीम गठित कर उक्त विक्षिप्त मनोज नाथ को उसके घर लाने हेतु निर्देशित किये जाने पर 31 मई को उनि हरि राम एवं कानि संन्तोष यादव मैनपुरी उप्र रवाना हुए। केसी दुबे से वार्ता किये जाने पर मैनपुरी पुराना महिला थाना के पास रहना बताया गया। जिस पर काफी खोज-बीन के बाद वह सड़क के किनारे लेटा हुआ मिला। उनके पिता द्वारा उसकी पहचान अपने पुत्र के रूप में करने पर अल्मोड़ा पुलिस मनोज नाथ को लेकर 1 मई की रात्रि उसके घर ग्राम कामा पहुंची। जहां उसे उसकी पत्नी एवं पिता के सुपुर्द किया गया। उत्तराखण्ड पुलिस ने इस मदद के​ लिए विक्षिप्त की सूचना देने वाले मैनपुरी निवासी केसी दुबे का आभार जताया है। जिन्होंने लाॅक डाउन के दौरान उक्त विक्षिप्त युवक को खाने की कमी न होने दी एवं उनके घाव का ईलाज करवाकर उसके परिजनों से मिलाने हेतु ट्वीटर की मदद ली, जिससे वह अपने घर पहुंच सका।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments