हल्द्वानी न्यूज : किराये में दिया था टुकटुक, चालक लेकर हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

यहां एक व्यक्ति को किराये में युवक को टुकटुक देना बहुत महंगा साबित हो गया। चालक वाहन सहित फरार हो गया है, जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस अब इसकी तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा गली नंबर चार निवासी विशाल गुप्ता ने पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह टुकटुक स्वामी हैं। उन्होंने हाल में अपना टुकुट एक युवक को किराये पर दिया था, जिसकी संख्या यूके 04ईआर-1607 है। उन्होंने बताया कि अम्बा प्रसाद पुत्र गोविन्द राम निवासी पंचपेड़ा, नवाबगंज, बरेली को किराये पर चलाने के लिए उन्होंने यह दिया था। बीती 27 जनवरी को जब वह नही लौटा तो उन्होंने खोज—ख़बर ​ली। जिस पर उन्हें प​ता चला कि यह युवक उनका टुकटुक लेकर फरार हो चुका है। उसका अब कहीं कुछ पता नही चल रहा है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करते हुए उनका वाहन उन्हें लौटाने व आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। ​अग्रिम कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS