HomeUttarakhandAlmoraत्रिशूल वेलफेयर सोसाइटी ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

त्रिशूल वेलफेयर सोसाइटी ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में त्रिशूल वेलफेयर सोसाइटी पनुवानौला द्वारा भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पनुवानौला के मनिआगर से शुरू होकर धार्मिक स्थल जागेश्वर धाम तक पहुँची।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पनुवानौला में त्रिशूल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली में तिरंगे झंडे लहराते हुए बाइक सवार युवा, जोश और देशभक्ति के नारों के साथ मनिआगर से जागेश्वर धाम की ओर जाते हुए।
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इस रैली में लगभग 60 से अधिक बाइक सवार शामिल हुए, जिन्होंने तिरंगा लहराते हुए पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। बाइक सवार देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ आगे बढ़े, जिससे पूरे मार्ग में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल बन गया।

रैली का नेतृत्व सोसाइटी के अध्यक्ष अजय सुयाल और कोषाध्यक्ष विवेक सुयाल ने किया। इस दौरान सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने भी तिरंगा लहराकर बाइक सवारों का उत्साह बढ़ाया।

स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया और जगह-जगह पर प्रतिभागियों का हौसला अफजाई की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि हमारी आज़ादी की याद और शहीदों को नमन करने का दिन है। इस तरह के आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करते हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments