HomeUttarakhandAlmoraआलेख : त्रिनेत्रेश्वर महादेव मंदिर बमनस्वाल, यहां साक्षात विराजमान हैं महादेव

आलेख : त्रिनेत्रेश्वर महादेव मंदिर बमनस्वाल, यहां साक्षात विराजमान हैं महादेव

ADVERTISEMENTSAd

त्रिनेत्रेश्वर महादेव मंदिर पेटशाल के अंदर भेटा दशाव वाली रोड के लगभग 14 किमी अंदर बमनस्वाल गांव के मध्य में स्थित है। जो कि स्वाल नदी के तट पर है। प्राचीन पद्वति से बने इस मंदिर का निर्माण लगभग 9वीं से 12वीं सदी ईसा पूर्व मध्य काल में माना जाता है। इस मंदिर के गर्भगृह और मंडप आदि में विष्णु, सूर्य, लक्ष्मी नारायण, कार्तिके और उमा महेश, शिव—पार्वती की प्रतिमाएं विराजमान हैं।

यहां सूर्य और जैन तीर्थकर की प्रस्तर प्रतिमाएं भी प्रतिष्ठित हैं। इस भव्य मंदिर के शुरूआती द्वार में ताम्रपत्र भी विराजमान हैं और नदी में शिव लिंग और जटा शंकर में अवस्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब कभी बारिश नही होती और अकाल की स्थिति हो जाती है तब पूरे ग्रामवासी बरमकुंड से लाकर पानी चढ़ाते हैं। कहा जाता है कि जैसे ही सुबह जल अर्पित किया जाता है तो शाम तक बारिश जरूर हो जाती है। यह मंदिर नागर, पीड़ा, देवल और बलवी शैली में निर्मित है। यह प्राचीन मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। इतिहास में भी इस प्राचीन मंदिर का उल्लेख आता है। कहा जाता है कि जो भी भक्तजन यहां आते हैं उन्हें एक दिव्य अनुभूति होती है। सच्चे मन से पूजा करने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसी इस पौराणिक मंदिर की मान्यता मानी गई है।

— दिनेश भट्ट (पत्रकार), अल्मोड़ा, उत्तराखंड

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments