HomeUttarakhandAlmoraश्रद्धांजलि, सूरज साह : बेतालेश्वर में थी अपार आस्था, जीवन पर्यन्त सेवा...

श्रद्धांजलि, सूरज साह : बेतालेश्वर में थी अपार आस्था, जीवन पर्यन्त सेवा कार्य

ADVERTISEMENTS

✒️ बेतालेश्वर में कराया था बैसाखी मेले का प्रारम्भ

अल्मोड़ा। आज वरिष्ठ व्यापारी नेता सूरज साह हमारे बीच नहीं रहे। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन अचानक इस संसार से हमेशा के लिए चले जायेंगे। ऐसी किसी को उम्मीद नहीं थी। उनके निधन पर जहां व्यापारी नेताओं द्वारा शोक संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं, वहां बेतालेश्वर सेवा समिति ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांलि अर्पित करते हुए उनकी धार्मिक आस्थाओं और बेतालनाथ मंदिर के उत्थान के लिए योगदान से परिचय कराया है।

बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की शोक सभा में वक्ताओं ने नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सूरज साह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि सूरज साह ने अपना संपूर्ण जीवन व्यापार मंडल और व्यापारियों की सेवा में लगाया था, वह 72 वर्ष के थे।

उन्होंने कहा कि सूरज साह की प्रभू चरणों में बचपन से ही अपार आस्था रही थी। वह पैदल ही मंदिर दर्शन को जाया करते थे। वे बेतालनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष भी थे। बेतालनाथ मंदिर की जो कायाकल्प हुई है वह उनके अथक प्रयासों के द्वारा हुई है। यहां बैसाखी मेले का आयोजन उन्हीं के प्रयासों से संभव हो पाया है।

वह प्रतिदिन एक बार मंदिर में अवश्य जाकर, वहां की हर गतिविधियों पर नजर रखते थे। आज बेतालनाथ सेवा समिति श्री बेताल नाथ महादेव से प्रार्थना करती है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। साथ ही उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में मंदिर के महंत राहुल गिरी महाराज, पुजारी दिनेश जोशी, महामंत्री दिनेश गोयल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मनोज वर्मा, मनोज साह, राजेंद्र बिष्ट, अभय साह, रामअवतार, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी, दीपक तिवारी, नीरज रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments