HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः दो पक्षों में जबर्दस्त मारपीट, तीन गंभीर घायल हुए रेफर

बागेश्वरः दो पक्षों में जबर्दस्त मारपीट, तीन गंभीर घायल हुए रेफर

ADVERTISEMENTS

बीच-बचाव को आया पुलिस कर्मी को भी मामूली चोट

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले के गरुड़ में आज दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका सीएचसी बैजनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस मारपीट के दौरान बीच-बचाव को पहुंच एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया।

बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि बैजनाथ झील के पास दो पक्षों में मामूली कहासुनी हुई और मामला शांत भी हुआ, लेकिन कुछ देर बाद बैजनाथ तिराहे पर ललित सिंह, राकेश सिंह निवासीगण नौकुणा और दूसरे पक्ष के चंदन सिंह, हेमंत सिंह व दीपक सिंह निवासीगण चोरसों के बीच जमकर मारपीट हो गई। तभी सिविल वर्दी में मंदिर जा रहा पुलिस कर्मी गणेश राम बीच बचाव को पहुंचा। बीच बचाव में उसके हाथ में भी मामूली चोट आ गई। उन्होंने बताया कि मारपीट में हेमंत, राकेश व ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी बैजनाथ भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हेमंत, राकेश व ललित को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments