HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पीएम श्री स्कूल का दर्जा मिलने से छात्र—छात्राओं में गज़ब...

अल्मोड़ा : पीएम श्री स्कूल का दर्जा मिलने से छात्र—छात्राओं में गज़ब का उत्साह

👉 रा.आ.इं. कॉलेज हवालबाग में हो रहे नव प्रवेश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पीएम श्री स्कूल के रूप में चयनित होने के बाद राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की शैक्षिक प्रणाली उच्चीकृत होगी। साथ ही ​यहां अध्यनरत विद्यार्थियों का भी चौतरफा विकास होगा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए नव प्रवेश लेने वाले छात्र—छात्राऐं काफी उत्साहित हैं। विद्यालय को केंद्र सरकार द्वारा पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है एवं विद्यालय का बजट व कार्य योजना बनाकर राज्य सरकार को भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पीएमश्री विद्यालय के लिए चयनित होने से विद्यालय में संसाधनों की कमी को पूरा किया जा सकेगा साथ ही स्मार्ट क्लासेज का भी संचालन किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अंग्रेजी माध्यम में भी शिक्षण कार्य किया जा रहा है।

नव प्रवेशित विद्यार्थि व अभिभावकों का हुआ स्वागत

इसी क्रम में विद्यालय में लगभग 30 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है और प्रवेश का क्रम जारी है। नव प्रवेशित छात्र—छात्रओं व उनके अभिभावकों का डॉ प्रदीप सलाल, सुमन पाठक, भावना वर्मा, योगिता तिवारी, मोनिका जोशी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments