HomeUncategorizedलालकुआं न्यूज़ : राजमार्ग पर टूटी रेलिंग दे रही हादसों को दावत

लालकुआं न्यूज़ : राजमार्ग पर टूटी रेलिंग दे रही हादसों को दावत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। लालकुआं राजमार्ग के डिवाइडर पर बनी लोहे की टूटी रेलिंग हादसे को दावत दे रही है। लगभग एक वर्ष पूर्व एक ट्रक के टकरा जाने से डिवाइडर की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गयी थी। तब से नगर और क्षेत्रीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को रेलिंग ठीक कराने कि मांग की लेकिन आज तक विभाग के किसी अधिकारी ने उस पर कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। जबकि नैनीताल बरेली मार्ग बहुत ही व्यस्ततम राजमार्ग है।

बताते चलें कि बरेली नैनीताल राजमार्ग कि डिवाइडर रेलिंग ट्रक के टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। वर्तमान में हाल यह है कि लोहे रेलिंग सड़क की और निकल आने से हादसे का डर बना रहता है इस सड़क से होकर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं कई दुर्घटनाएं पूर्व में इसी जगह हो चुकी हैं। इस मार्ग पर वाहनों में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद किसी का ध्यान इस ओर आज तक नहीं गया। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों को जैसे किसी बड़े हादसे का इंतजार है। लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए डिवाइडर की टूटी लोहे कि रेलिंग का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments