HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : कार हादसे में फायर ब्रिगेड कर्मी की दर्दनाक मौत,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कार हादसे में फायर ब्रिगेड कर्मी की दर्दनाक मौत, दो गम्भीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

मृतक का फाइल फोटो

हल्द्वानी में एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने पर कार में सवार फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य दो लोग भी गम्भीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अग्निशम विभाग हल्द्वानी में कार्यरत नितिन सिंह राणा के घर गत शाम मेहमान आये थे। वह अपने दो रिश्तेदारों के साथ कार में सवार थे। इस बीच अचानक रामपुर रोड में उनकी कार बेकाबू होकर एक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में फायर कर्मी नितिन सिंह राणा की मौत हो गई। वहीं कार सवार अन्य दो लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलोें को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि नितिन सिंह राणा मूल रूप से नानकमत्ता ​के रहने वाले थे। घटना के बाद से विभाग में शोक की लहर है।

यह है पूरा घटनाक्रम —

घटनाक्रम के अनुसार नानकमत्ता बिछुवा निवासी नितिन सिंह राणा 32 वर्ष पुत्र अरविंद सिंह के बैरक में उनसे मिलने गत शाम उनके दो रिश्तेदार कार से आए थे। शुक्रवार देर रात करीब 09 बजे नितिन विभाग की डाक लेने के लिए एसएसपी कैंप कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान रिश्तेदारों के कहने पर फायरमैन उनकी कार यूके 06एएम 9405 में सवार हो गये। यह कार फायर ब्रिगेड कार्यालय से आगे एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद कार डिवाइडर पर जा चढ़ी और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को सुशील तिवारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फायरमैन नितीन राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार अन्य घायल रिशू और अनुराग सिंह का उपचार चल रहा है। बताया गया है कि नितिन के दोनों रिश्तेदार आईआरबी बैलपड़ाव में हो रही पुुलिस भर्ती में शामिल होने आये थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments