HomeAccidentBageshwar Breaking: चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक...

Bageshwar Breaking: चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, गांव में फैली शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के मृतक के घर और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
गत शुक्रवार की शाम हरेला पर्व पर गांसी तोक के नालेपानी निवासी माधो सिंह 62 वर्ष पुत्र स्व. श्याम सिंह अपने ससुराल लीती गांव जा रहे थे। पैदल और पहाड़ी रास्ता जंगल से होकर जाता है। वह चट्टान पार कर रहे थे। इतने में पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और वह उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनके सिर और मुंह में गंभीर चोटें आ गई। जिसके कारण उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि पंचायतनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंस हरीश ऐठानी, गोविंद बिष्ट आदि ने घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन से दैवीय आपदा के तहत मृतक के स्वजनों को आर्थिक मदद करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments