HomeUttarakhandAlmoraप्रतिसार निरीक्षक व एसआई सहित अल्मोड़ा-रानीखेत कोतवालों के तबादले

प्रतिसार निरीक्षक व एसआई सहित अल्मोड़ा-रानीखेत कोतवालों के तबादले

ADVERTISEMENTS
📌 एसएसपी अल्मोड़ा सहित पुलिस बल ने दी विदाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत राजेश कुमार यादव तथा निरीक्षक अजय लाल साह के तबादले हो गए हैं। आज एसएसपी कार्यालय में सभी को भावभीनी​ विदाई दी गई।

जानिए कौन कहां गए

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक का स्थानान्तरण जनपद उधम सिंह नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत राजेश कुमार यादव का तबादला पिथौरागढ़ एवं निरीक्षक अजय लाल साह का बागेश्वर होने पर उक्त अधिकारियों को विदाई दी गई।

विदाई समारोह में एसएसपी ने स्थानान्तरित अधिकारियों के जनपद नियुक्ति के दौरान किये गये कार्यो की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों का उच्च मनोबल एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्वहन करने हेतु शुमकामनाएं दी। विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव टम्टा, निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, निरीक्षक अशोक धनकड़ (वाचक) ने विचार रखे। उन्होंने सभी स्थानान्तरित पुलिस अधिकारियों के कार्यशैली व प्रभावी पुलिसिंग की प्रशंसा करते हुए उनके साथ कार्य करने के अनुभव को साझा कर नव नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी।

स्थानान्तरित अधिकारी निरीक्षक अजय लाल साह, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, निरीक्षक अरुण कुमार व निरीक्षक राजेश कुमार यादव द्वारा अपने जनपद में नियुक्त के दौरान उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन व अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से अपने सफल कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए सभी का धन्यवाद किया।

विदाई समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन अपर उनि दामोदर कापड़ी, पुलिस लाईन अल्मोड़ा द्वारा किया गया। समारोह में सीएफओनरेन्द्र कुंवर, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, आशुलिपिक महेश कश्यप, आंकिक पुष्पा भट्ट, प्रधान लिपिक हीरा सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी, उनि देवेन्द्र नेगी, उनि सौरभ कुमार भारती, पीआरओ सहित पुलिस कार्यालय के अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments