HomeBreaking Newsबड़ी खबर : उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों का तबादला

बड़ी खबर : उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों का तबादला

ADVERTISEMENTSAd

Uttarakhand News | उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, शासन ने 6 IAS और 11 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है, इनमें जिलाधिकारी से लेकर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर तक बदल दिए गए है। हल्द्वानी की सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को भी बदला गया है, आगे खबर में पढ़ें किसको मिली नई जिम्मेदारी।

⏩ IAS मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
⏩ IAS हरीश चन्द्र कांडपाल को निदेशक सेवायोजना हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई।

⏩ IAS अभिषेक रूहेला से जिलाधिकारी उत्तरकाशी का पदभार वापस लिया गया और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर की नई जिम्मेदारी दी गई।
⏩ IAS रवनीत चीमा को अपर सचिव पशुपालन मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

⏩ IAS विशाल मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की जिम्मेदारी दी गई।
⏩ IAS मनीष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई।

⏩ PCS पंकज कुमार उपाध्याय से नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी तथा सचिव, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर महाप्रबंधक, कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) की नई जिम्मेदारी दी।

⏩ PCS ऋचा सिंह से हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी वापस लेकर अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी की नई जिम्मेदारी दी।

⏩ PCS मोहन सिंह बर्निया को अपर आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी दी।

⏩ PCS जय भारत सिंह को संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण देहरादून की जिम्मेदारी दी।

⏩ PCS युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाकर उप सचिव उत्तराखंड सूचना आयोग देहरादून की नई जिम्मेदारी दी।

⏩ PCS कौस्तुभ मिश्र को सचिव, जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

⏩ PCS अब्ज प्रसाद वाजपेयी को हल्द्वानी का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

⏩ PCS कुश्म चौहान को हरिद्वार का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
⏩ PCS तुषार सैनी को नैनीताल का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
⏩ PCS कुमकुम जोशी को देहरादून का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

⏩ PCS चंद्रशेखर को चमोली का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
भगत सिंह फोनिया को रुद्रप्रयाग डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

 

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments