HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां सड़क हादसे में भाजपा के दो युवा नेताओं...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां सड़क हादसे में भाजपा के दो युवा नेताओं की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, ​रुड़की

बहन की शादी के कार्ड बांट रहे बीजेपी के दो युवा नेताओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से नगर क्षेत्र में शोक छा गया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतकों की फाइल फोटो

यह घटना रुड़की के सरसावा के पास आज रविवार सुबह घटित हुई है। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को तय हुई थी। घर पर हंसी—खुशी का माहौल था। हर्षित अपने एक दोस्त और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार से यमुनानगर शादी के कार्ड देने कार से जा रहे थे।

तभी मार्ग में सरसावा के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के घर में कोहराम मच गया है। शादी की खुशियां यहां मातम में तब्दील हो चुकी हैं। इधर इस घटना पर तमाम लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के घरों में आज भाजपा के नेताओं का जमावड़ा देखा गया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड में कोरोना से एक मरीज की मौत, 1413 नए केस – जानें अपने जिले का हाल

Uttarakhand : लग्जरी कार से हो रही थी गांजे की सप्लाई, मात्रा 100 किलो, कीमत 01 करोड़

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments