HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अल्मोड़ा में ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर योजना का शुभारम्भ

Almora News: अल्मोड़ा में ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर योजना का शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS

—पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओशीन जोशी ने दिखाई हरी झंडी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अल्मोड़ा में ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर योजना का आज शुभारंभ हो गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओशिन जोशी ने हरी झंडी दिखाकर योजना की शुरूआत की।

योजना के तहत जनपद अल्मोड़ा क्षेत्र के 15 ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारियों के पदचिन्हों, यातायात चिन्हों, संकेतों आदि की जानकारी दी गई। सभी को टोपी, टी-शर्ट, आई कार्ड का वितरण भी किया जायेगा। वालन्टियर यातायात पुलिस के साथ मिलकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। यातायात के नियमों का पालन कराने में पुलिस का सहयोग करेगें। अतिक्रमण के वक्त व दुर्घटना के वक्त पुलिस की सहायता करेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का इलेक्ट्रानिक रूप से चालान भी करेंगे। इस मौके पर निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया व इन्टर सैप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामन्त, महिला उप निरीक्षक श्वेता नेगी ने वालन्टियरों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments