HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: यातायात पुलिस ने नगर में चलाया जागरूकता अभियान, चालक व...

Bageshwar News: यातायात पुलिस ने नगर में चलाया जागरूकता अभियान, चालक व परिचालकों को नियमों से कराया रूबरू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत चालक, परिचालकों और यात्रियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें सड़क दुर्घटना के दौरान घायल होने वालों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

नगर क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को प्रभारी यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गरुड़, भराड़ी, कांडा, ताकुला और अन्य टैक्सी स्टैंडों के अलावा बस स्टैंड पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें चालक, परिचालक और यात्रियों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई। उत्तराखंड ट्रैफिक आइ-एप के बारे में भी बताया गया।

वाहन चालकों को बताया गया कि उनके आसपास सड़क दुर्घटना में घायल और पीड़ित लोगों को मदद करेंगे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचाया जा सकता है। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने के लिए पुलिस उन्हें किसी भी तरीके से परेशान नहीं करती है। इस दौरान पम्पलेट आदि का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments