HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : व्यापारियों ने दी आंचल उत्पादों के बहिष्कार की चेतावनी

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : व्यापारियों ने दी आंचल उत्पादों के बहिष्कार की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

✒️ आंचल दूध के मूल्य में बेहताशा वृद्धि का आरोप

✒️ अल्मोड़ा दुग्ध संघ के खिलाफ आक्रोश, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। व्यापार मंडल के शिष्टमंडल द्वारा दुग्ध संघ के दूध के प्रति पैकेट में 08 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में जिलाधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसे मनमानी बताते हुए व्यापारियों ने कड़ा रोष जाहिर किया। साथ ही दाम नहीं घटाये जाने पर आंचल दुग्ध से जुडे तमाम उत्पादों के बहिष्कार की चेतावनी दी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ज्ञापन में व्यापारी नेताओं ने कहा कि अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रति पैकेट मूल्य अन्य सभी से अधिक रहते हैं। हमेशा एक-एक रुपए करके मूल्यों में लगातार वृद्धि की जाती है। पर आज आज अचानक मूल्य में इतनी बढ़ोत्तरी से व्यापारी वर्ग बहुत नाराज है।

उन्होंने कहा कि अगर महंगा बेचना ही है तो अन्य डेयरी उत्पाद बेचे जाएंगे और आंचल से जुड़े उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा। आंचल की दुग्ध की गाड़ियों का बाजार में प्रवेश रोका जाएगा। मुलाकात करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव अमन नज्जौन, कमलेश शर्मा आदि शामिल रहे।

छात्रा ने कीटनाशक खाकर दे दी जान

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments