HomeUttarakhandAlmoraबड़ी संख्या में व्यापारियों ने ग्रहण की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की...

बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ग्रहण की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

ADVERTISEMENTS

✒️ रविवार को भी चला सदस्यता अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव को लेकर व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान जारी है। आज पांचवे दिन करीब 174 से अधिक व्यापारियों से संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ग्रहण की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता
बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ग्रहण की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

उल्लेखनीय है कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव को लेकर तैयारियां कई दिनों से जारी हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर लगातार संकर्प किया जा रहा है।

व्यापारी नेताओं ने बताया कि देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा सदस्यता शुल्क मात्र 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं। अभियान के पांचवें दिन 174 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई है।

आज रविवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। माल रोड़, लिंक रोड से खोल्टा तक अभियान चलाकर व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, हिमांशु आदि व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments