HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में व्यापारी हित सर्वोपरि, व्यापार मंडल नव निर्वाचित कार्यकारणी की प्रेस...

रानीखेत में व्यापारी हित सर्वोपरि, व्यापार मंडल नव निर्वाचित कार्यकारणी की प्रेस वार्ता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

  • लिए गये अहम फैसले, भावी कार्यक्रम हुए तय

रानीखेत व्यापार मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि व्यापार मंडल की नव गठित कार्यकारिणी व्यापारी हित में एकजुट होकर कार्य करेगी। यहां प्रेस वार्ता में मनीष चौधरी ने कहा कि कैंट के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

नव निर्वाचित अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी टैक्स की जानकारियों से अवगत कराने के लिए वे जिला स्तर से अधिकारियों की एक बैठक प्रतिमाह करवाने का प्रयास किया जायेगा। इसी के साथ समय—समय पर जिलाधिकारी से भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कैम्प लगाये जाने का आग्रह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रानीखेत का व्यवसाय पहले के अपेक्षा निरंतर गिर रहा है। अधिकतर दुकानें कैन्ट की हैं, जिनका टैक्स मनमर्जी से अधिक बढ़ा दिया गया है और व्यवसायकर्ता टैक्स नही भर पा रहा। इसके लिए नव गठित व्यापार मण्डल व्यापारियों के हित को रखते हुए कैंट उच्च अधिकारियों से वार्ता कर टैक्स कम करने के लिए प्रयास करेगी।

महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा ने कहा कि नगर में सर्वजनिक महिला शौचालय बनाने के लिए छावनी परिषद से वार्ता की जायेगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को एक बैठक भवन की आवश्यकता है। जिसके लिए जमीन की लीज के लिए कैंट छावनी परिषद से वार्ता की जायेगी। यह भी तय हुआ कि विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी तथा खेल प्रेमियों से मिलकर नगर में खेल आयोजन तय किये जायेंगे। ताकि नगर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिला तथा प्रदेश पर नगर का नाम रोशन कर सकें।

सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में व्यापारी हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर महासचिव संदीप गोयल, अध्यक्ष मनीष चौधरी, उपसचिव विनीत चौरेसिया, उपाध्यक्ष दीपक पन्त, जिला अध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री गिरीश बैला, जगदीश अग्रवाल, अगस्त लाल साह, उमेश चन्द्र भट्ट, कुलदीप कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments