Almora News : कोविड कर्फ्यू से पीड़ित व्यापारियों ने बजाई थाली किया शंखनाद ! देवभूमि व्यापार मंडल का प्रदर्शन, यह थी प्रमुख मांगें…..

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

प्रदेश में लगाये गये कोविड कर्फ्यू से हुए भारी आर्थिक नुकसान के चलते व्यापारियों का गुस्सा नही थम पा रहा है। सरकार द्वारा नई गाइडलाइंस से दी गई कुछ ढील से भी व्यापारी वर्ग कतई संतुष्ट नज़र नही आ रहा है। यहां व्यापारियों ने आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले ताली, थाली और शंखनाद कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता मंगल सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि उनकी सरकार से प्रमुख मांग है कि बाजार खुलने की समयसीमा कम से कम दोपहर 02 बजे तक की जाये। वहीं कोरोना संक्रमण के दौर में जो आक्सीजन सिलेंडर व्यापरियों के उठाये गये थे अब उन्हें वापस किये जायें, क्योंकि जिला व बेस में आक्सीजन प्लांट अब कार्य करने लगे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि कोविड कर्फ्यू के चलते व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। टैक्सों के बिल, दुकानों का किराया व बच्चों की स्कूल फीस तक जमा करनी मुश्किल हो चुकी है। वर्तमान में मिठाई की दुकानें, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक की दुकानें, जिम व अन्य लघु दुकानें नहीं खुलने से व्यापारी वर्ग में बहुत नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने जो आक्टसीजन सिलेंडर वैल्डिंग व्यावसायियों से लिये थे उन्हें जल्दी वापस करना चाहिए। ताकि वह अपना काम पूरा कर सकें।

प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, प्रदेश प्रवक्ता मंगल सिंह बिष्ट, महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला संगठन मंत्री गणेशदत्त जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, दिक्षित जोशी, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, मोहम्मद निशाद, सचिव जगत तिवारी, अमित गुप्ता, विनय गुप्ता, फिरोज कुरैशी, करन पांडे आदि मौजूद थे।

Big Breaking, Uttarakhand : 8 आईएएस और 02 पीसीएस अफसरों को सौंपे गये नये विभाग और पदभार, हुए तबादले, पढ़िये किसको क्या नई जिम्मेदारी

Haldwani News : हालात सुधरे, एचटीएच में 11 जून से शुरू होगी नॉन कोविड मरीजों की ओपीडी

Haldwani : पहाड़ की सड़कों पर पुन: दौड़ेंगी केमू की बसें, किराये में डेढ़ गुना अधिक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव, हल्द्वानी—अल्मोड़ा की यात्रा अब 160 की जगह 240 रूपये प्रति सीट

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 2717 मरीज हुए ठीक, 546 नए केस, जानें अपने जिले का हाल

उत्तराखंड, सबसे बड़ी ख़बार : अब सुबह 8 से 5 बजे तक खुलेगी बाजार, पूर्व में जारी अधिसूचना का आदेश निरस्त

Uttarakhand : अब बहुरेंगे खीनापानी की पौराणिक जसुली शाक्याणी धर्मशाला के दिन, 34 लाख खर्च कर छह माह में होगा पुर्ननिर्माण, पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा यह क्षेत्र, दौरे पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी, पढ़िये क्या जारी किये दिशा—निर्देश…..

Uttarakhand : शादी की सालगिरह पार्टी पर भारी पड़ा ‘तमंचे पर डिस्को’! लॉकडाउन में करी पार्टी और हर्ष फायरिंग, video viral होने पर एक्शन में आई police, तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज, जब्त हुए हथियार, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड : दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS